Spread the love

न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा रुद्रप्रयाग में,कल विधिक जागरूकता शिविर में होंगे मुख्य अतिथि

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति/प्रशासनिक न्यायाधीश रुद्रप्रयाग विवेक भारती शर्मा के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। रुद्रप्रयाग पहुंचने पर जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहाद कोण्डे सहित जनपद की न्यायिक इकाई के लोगों ने भी उनका स्वागत किया। बता दें कि न्यायाधीश विवेक भारती शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में कल दिनांक 29 सितंबर,2024 (रविवार) को क्रीड़ा स्थल अगस्त्यमुनि में प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाना है।

By Shikhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp