Spread the love

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिनांक 30 जून 2024 को जनपद पुलिस के 3 कार्मिक अधिवर्षता पूर्ण करने कर सेवानिवृत्त हो रहे है। 03 कार्मिकों की सेवानिवृत्त के अवसर पर आज दिनांक 29.06.2024 को पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को स्मृति चिन्ह,शॉल व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत जीवन के सुखद शान्तिमय एवं भविष्य में स्वस्थ जीवन एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।
1.पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र कुमार चमोली दिनांक 16.09.1990 को उपनिरीक्षक ना.पु.के पद पर भर्ती हुए तथा वर्ष 02.01.2008 में निरीक्षक ना.पु.एवं दिनांक 31.05.2019 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भर्ती हुए। रविन्द्र कुमार चमोली द्वारा 33 वर्ष 09 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील,मेहनती,ऊर्जावान,मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
2.प्रेम सिंह रावत दिनांक 19.01.2008 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा दिनांक 30.12.2023 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुये। प्रेम सिंह रावत द्वारा 15 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।
3.आरक्षी चालक रामेश्वर प्रसाद दिनांक 10.04.2006 को आरक्षी पद पर भर्ती हुये। रामेश्वर प्रसाद द्वारा 18 वर्ष 2 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है,परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उनके द्वारा पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी,क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी,मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र सिंह खाती,होशियार सिंह निरीक्षक श्रीनगर कोतवाली,निरीक्षक अभिसूचना सूर्य प्रकाश,प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार सहित समस्त शाखा एवं पुलिस लाईन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

By Shikhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp