Spread the love

प्रदीप कुमार पैठाणी/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 4 जून 2024 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी,पौड़ी गढ़वाल में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो.डी.एस.नेगी के दिशा-निर्देशन में वर्षा जल संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्राध्यापको,कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो.डी.एस.नेगी ने कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा है कि हमे जल जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से मनन करना होगा तथा इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से समाज को भी प्रेरित करना है ताकि बरसात में मकान की छतों से प्राप्त होने वाले वर्षा के जल को तालाबों में एकत्रित करके जरूरत पड़ने पर विभिन्न कार्यों हेतु उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा भूमिगत जल स्तर में लगातार गिरावट आंकी जा रही है जो कि भविष्य के लिए चिंता का विषय है। कार्यक्रम के सयोजक डॉ.प्रकाश फोंदणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हमे वर्षा जल संरक्षण के लिए चाल-खाल आदि का निर्माण करने के साथ-साथ चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण करना चाहिए जो वर्षा के पानी को लंबे समय तक होल्ड करने की क्षमता रखते है तथा सूखे हुए जल स्रोतों को जीवित करने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने यह भी कहा कि चीड़ के जंगलों को बांझ-बुरांस के जंगलों में तब्दील करने से ही भविष्य में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। डॉ.सुधीर कोठियाल,डॉ.आलोक कंडारी एवं डॉ.गौरव जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में वर्षा जल संरक्षण पर छात्र-छात्राओं के साथ गहनता से विचार-विमर्श करते हुए फीड बैक भी लिया गया है। कार्यक्रम में राहुल रावत,अनूप बिष्ट,आशीष कश्यप एवं पल्लव नैथानी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

By Shikhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp